कायरन पोलार्ड का आकाश चोपड़ा पर पलटवार, ट्वीट पर किया टैग


मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी  कायरन पोलार्ड  का प्रदर्शन IPL 2022 में कुछ खास नहीं रहा उनके खराब प्रदर्शन का नतीजा उनकी टीम मुंबई इंडियंस को भी उठाना पड़ा और टीम आखिरी स्थान पर रही। लगातार चल रहे खराब प्रदर्शन के कारण पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कायरन पोलार्ड  को कई बार आड़े हाथों लिया। कायरन पोलार्ड पर निशाना साधते हुए आकाश चोपड़ा ने यह तक बोल दिया कि कायरन पोलार्ड का मुंबई इंडियंस के साथ यह आखिरी सीजन है।

Credit@ IPL 2022

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कायरन पोलार्ड की इस आईपीएल सीजन में न तो गेंद की फिरकी घूमी और नहीं बल्ले का जादू चला। अपने फीके प्रदर्शन की बदौलत उसको कई बार कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। खराब प्रदर्शन का असर उनकी टीम पर भी पड़ा। टीम चैंपियनशिप में प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई। ऐसा नहीं है कि आकाश चोपड़ा ने पहली बार उनकी आलोचना की हो कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कई मौकों पर कायरन पोलार्ड की खुलकर आलोचना की है।

Credit@ IPL2022

चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर वीडियो में कहा था, “मुंबई टीम के साथ पोलार्ड का यह आखिरी सीजन हो सकता है। मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस पोलार्ड को रिलीज कर देगी। वे मुरुगन अश्विन (1.6 करोड़ रुपये) को भी छोड़ सकते हैं। मैं जयदेव उनादकट (1.3 करोड़ रुपये) के बारे में निश्चित नहीं हूं, लेकिन वे निश्चित रूप से टाइमल मिल्स (1.5 करोड़ रुपये) को अलविदा कह सकते हैं।”


उन्होंने कहा था कि कायरन पोलार्ड को गेंदबाजी का मौका दिया जाना चाहिए रन बनाने में पोलार्ड अपनी काबिलियत नहीं दिखा पा रहे हैं, हो सकता है उनकी गेंदबाजी मुंबई इंडियंस के काम आ जाए। लेकिन, पोलार्ड को सिर्फ गेंदबाजी के लिए टीम में नहीं रखा है, तो मुझे लगता है कि अब पोलार्ड को बाय-बाय कहने का वक्त आ गया है।”

Credit@ IPL 2022

IPL 2022 अब खत्म हो चुका है। एंड की समाप्ति के बाद कायरन पोलार्ड ने ट्विटर पर आकाश चोपड़ा को टैग करते हुए लिखा कि, ” उम्मीद करता हूं फैन बेस और फॉलोअर्स बढ़ गए होंगे…ऐसे ही आगे बढ़ते रहो”.. लेकिन ट्वीट करने के कुछ देर बाद ही कायरन पोलार्ड ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।


यह ट्वीट आकाश चोपड़ा को टैग करते हुए क्यों लिखा गया इसका कारण तो पता नहीं चल रहा, लेकिन इसका सीधा सा संबंध आकाश चोपड़ा का कायरन पोलार्ड पर बार बार तंज कसना हो सकता है। हाल ही में हुए IPL 2022 में आकाश चोपड़ा ने कई मौकों पर कायरन पोलार्ड को उनके खराब प्रदर्शन के लिए घेरा है। ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आकाश चोपड़ा को क्यों टैग किया गया। पोलार्ड ने आईपीएल के 15वें सीजन में 107 के स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए थे। वहीं, पूरे सीजन में वो 4 विकेट हासिल कर पाए। इसी वजह से मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर रही।






MyFinal11 Pro Fantasy Guide