लगातार अच्छा प्रदर्शन के बाद भी चयनकर्ता कर रहे हैं शिखर धवन को नजरअंदाज

Credit@ IPL

साउथ अफ्रीका vs इंडिया T20 सीरीज का आयोजन आगामी 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। टीम की कप्तानी का कार्यभार केएल राहुल के हाथों में है वह टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया का चयन पहले ही कर लिया गया है। जिसमें से एक बहुत ही शानदार खिलाड़ी को इस सीरीज में जगह नहीं मिल पाई है। IPL 2022 में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन बहुत ही बेहतरीन रहा फिर भी यह अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रहे। यह खिलाड़ी को रोहित शर्मा के नजदीकी दोस्त के रूप में जाना जाता है।

Credit@IPL

दक्षिणी अफ़्रीका के ख़िलाफ़ सीरीज़ में चयनकर्ताओं ने IPL 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका दिया है। कुछ युवा गेंदबाज भी शामिल किए गए हैं। लेकिन हमें यहां पर चयनकर्ताओं के चयन के आधार में विरोधाभास देखने को मिला। IPL 2022 मे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शिखर धवन को मौका नहीं दे दिया गया। शिखर धवन ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए काफी ज्यादा रन बनाए हैं। शिखर धवन एक जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। लेकिन उनका IPL का शानदार प्रदर्शन भी उनके चयन में कोई सहायता नहीं कर सका। शिखर धवन ने IPL 2022 के 14 मैचों में 460 रन बनाए हैं। उन्होंने अकेले पंजाब किंग्स के लिए कई मैच जीते चयनकर्ताओं ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने का मौका नहीं दिया।

भारत के लिए सबसे कामयाब जोड़ी में से एक है रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी

Credit@ BCCI

2013 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) ने रोहित शर्मा और शिखर धवन को ओपनिंग के लिए प्रेरित किया। उस समय से ये दोनों भारतीय बल्लेबाजी की बेस बन गए और लगातार क्रिकेट जगत में अपना हुनर दिखाते आ रहे हैं।
रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी बहुत ही कमाल की मानी जाती है। दोनों मिलकर रनों की धुआंधार पारी खेलते हैं। दोनों ने मिलकर टॉप ऑर्डर में काफ़ी रन बनाए थे। रोहित के साथ धवन ने दुनिया के हर क्षेत्र में रन बनाए। बड़े-बड़े गेंदबाज उनकी बल्लेबाजी देखकर दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच बेहद करीबी रिश्ता है।



MyFinal11 Pro Fantasy Guide