Asia Cup 2022: एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

Asia Cup 2022

Asia cup 2022 एशिया कप में सचिन तेंदुलकर ने कुल 971 रन बनाए हैं और वो पहले नंबर पर मौजूद हैं। वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं जिन्होंने कुल 833 रन बनाए हैं।

Asia Cup 2022

एशिया कप 2022 का बिगुल बज चुका है और इसकी शुरुआत 27 अगस्त से होगी। एशिया कप के लिए 6 देश एक दूसरे के आमने सामने खिताब की चैंपियनशिप के लिए होंगे। सभी टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने का प्रयास करेंगी। दूसरी तरफ भारत मौजूदा चैंपियन भारत पर अपने खिताब को बचाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। भारत ने 7 बार एशिया कप खिताब पर अपना कब्जा जमाया है।

Asia Cup 2022

एशिया कप का आखिरी सीजन 2018 था। जिसकी चैंपियनशिप भी भारत ने अपने ही नाम की थी। अब 4 साल के बाद फिर से एशिया कप का आयोजन किया जा रहा है और इस बार इसे टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस बार अपने अभियान का आगाज 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।


तेंदुलकर ने एशिया कप में भारत के लिए बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

सचिन तेंदुलकर

भारतीय टीम एशिया कप में अपने बेहतरीन टीम संयोजन के साथ मैदान में उतरेगी। टीम इस चैंपियनशिप को जीतने में अपना पूरा जोर लगाने वाली है। टीम के बल्लेबाजों पर नजर होगी कि कौन बाजी मारता है। एशिया कप रिकॉर्ड की बात की जाए तो इसमें भारत की तरफ से अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। एशिया कप में सचिन तेंदुलकर ने कुल 971 रन बनाए हैं और उन्होंने पहले स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है। रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं जिन्होंने कुल 833 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा

एशिया कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर की खिलाड़ी की बात की जाए तो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने तीसरे नंबर पर कब्जा जमाया हुआ है।
उन्होंने कुल 766 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 690 रनों के साथ हैं। पांचवें स्थान पर भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन 613 रन के साथ पांचवे पायदान पर हैं।

शिखर धवन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 690 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं तो वहीं भारतीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने 613 रन बनाए हैं और वो पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। इन पांचों बल्लेबाजों में से इस बार रोहित शर्मा और विराट कोहली एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे।

एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाप 5 बल्लेबाज-

971 रन – सचिन तेंदुलकर

883 रन – रोहित शर्मा

766 रन – विराट कोहली

690 रन – एम एस धौनी

613 रन – शिखर धवन