मुंबई इंडियंस की जीत के साथ आरसीबी का प्लेऑफ कनेक्शन, सोशल मीडिया पर ढेरों मीम्स के जरिए फैंस ने लिए मजे

Credit; IPL 2022

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 69 वां मैच मुंबई इंडियंस का दिल्ली कैपिटल के बीच हुआ। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बहुत ही रोमांचक मुकाबला हुआ। रोहित शर्मा ने पहले टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी के लिए बुलाया।

Credit: IPL 2022

दिल्ली कैपिटल की तरफ से ऋषभ पंत और रोवमन पावेल ने अच्छी पारी खेलते हुए 159 रन बनाए। मुंबई इंडियंस को 160 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस मैदान में उतरी, जिसमें डेविड और तिलक वर्मा की विस्फोटक साझेदारी ने 5 विकेट बचाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Credit; IPL 2022

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल के मैच से पहले ही इंडियन प्रीमीयर लीग 2022 के प्लेऑफ के लिए तीन टीमों की तस्वीर सामने आ चुकी थी चौथे स्थान के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल के पास मौका था। मुंबई के खिलाफ अगर दिल्ली जीत जाती तो ऋषभ पंत की टीम का प्लेऑफ लिस्ट में नाम पक्का हो जाता है।

Credit: IPL 2022

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के सारे ख्वाबों पर पानी फेरते हुए हुए शानदार जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस की जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल प्ले ऑफ में प्रवेश करने वाली चौथी टीम बन गई। आरसीबी के फैन मुंबई इंडियंस की जीत के बाद सोशल मीडिया पर खुशी से झूम उठे और उन्होंने इस मुकाबले पर बहुत सारे मीम्स बना डाले।

 

No team selected or invalid team data.