BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने सिल्वर मेडल जीतने पर भारतीय महिला टीम को दी शुभकामनाएं

CWG 2022

भारतीय महिला टीम को मिली निराशाजनक हार के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 161 रन का स्कोर खड़ा किया था। भारत की टीम 152 रन पर ढर हो गई और मुकाबले में 9 रन से जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया।

CWG 2022

रविवार को गोल्ड मेडल के लिए ऑस्ट्रेलिया और भारतीय टीम का भिड़ंत में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में भारतीय महिला टीम को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 161 रन का स्कोर खड़ा किया था। भारत की टीम 152 रन पर ढर हो गई और मुकाबला 9 रन से आस्ट्रेलिया के नाम रहा।

CWG 2022

गोल्ड मेडल की दावेदारी के लिए भारतीय टीम ने बड़ी मजबूती से मुकाबला खेला। पहले गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग के दम पर भारतीय महिलाओं ने वापसी की फिर कप्तान की दमदार पारी ने मैच में रोमांच पैदा कर दिया। भारत को मिली हार के बाद BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने टीम को सिल्वर मेडल जीतने पर शुभकामनाएं दी।

गांगुली ने ट्वीट में लिखा,

CWG 2022

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सिल्वर मेडल जीतने की ढेर सारी शुभकामनाएं लेकिन उनको आज निराश होना ही चाहिए, उनका खेल ही कुछ ऐसा रहा आज की रात, आज की रात का मुकाबला तो उनका ही था।

CWG 2022

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। भारतीय टीम ने अपने दो महत्वपूर्ण विकेट स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के रूप में जल्द ही गवा दिए। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिगेज ने पारी को संभालते हुए टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन साझेदारी करते हुए 96 रन जोड़ डाले। 65 रन बनाकर हरमनप्रीत कौर पवेलियन को लौट गई और इसके बाद भारतीय टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गयी।