एक ओवर में 35 रन जड़ के जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड को दिलाई युवराज सिंह की याद

Credit@ ENG vs IND

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इंग्लैंड की धरती पर बल्ले से कोहराम मचा दिया है। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट में (IND vs ENG) 416 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाया। युवराज सिंह के स्टाइल में जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड को धो डाला। कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 16 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाकर स्कोर को 400 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बटोरे। स्टुअर्ट ब्रॉड को युवराज सिंह ने छह गेंद पर छह छक्के जड़े थे आज उसी स्टुअर्ट ब्रॉड को बुमराह ने धो डाला। उसके ओवर को टेस्ट मैच के इतिहास अब तक का सबसे महंगा ओवर बना डाला।

Credit@ENG vs IND

बुमराह ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। इससे पहले ब्रायन लारा ने 2002 में साउथ अफ्रीका के आर पीटरसन के खिलाफ 1 ओवर में 28 रन बटोरे थे। जॉर्ज बैली ने भी जेम्स एंडरसन के ओवर में 2013 में 1 ओवर में 28 रन हासिल किए थे। वहीं 2020 में केशव महाराज ने जो रूट के ओवर में 28 रन बटोरे थे।

टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में अधिकतम रन बनाने वाले खिलाड़ी

ब्रायन लारा 2002, 28 रन

जॉर्ज बैली 2013 28 रन

केशव महाराज 2020 28 रन

जसप्रीत बुमराह 2022 35 रन

Credit@ENG vs IND Test

इस प्रकार अब टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में अधिकतम स्कोर अब जसप्रीत बुमराह के नाम हो चुका है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार एक ओवर में 30 या उससे अधिक रन बने। जसप्रीत बुमराह ने 84वें ओवर की पहली गेंद पर हुक करके 4 रन बटोरे। दूसरी गेंद वाइड रही और इस पर 4 रन भी गए। दूसरी गेंद पर बुमराह ने फिर हुक करके छक्का बटोरा। यह गेंद नोबॉल थी। अगली 3 गेंद पर बुमराह ने लगातार 3 चौके जड़े। 5वीं गेंद पर बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग पर छक्का जड़ा। अंतिम गेंद पर एक रन लिया। इस तरह से ओवर में कुल 35 रन बने। ब्रॉड ने ओवर में कुल 8 गेंद डाली। बुमराह पहली बार टीम की कप्तानी कर रहे हैं।