IND vs PAK लय में लौटे किंग कोहली एशिया कप में लगातार दूसरा अर्धशतक बनाकर तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

विराट कोहली

विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले के दौरान सही प्रदर्शन देखने को मिला था। ग्रुप स्टेज के दूसरे मुकाबले में हांगकांग के खिलाफ विराट कोहली ने अपना अर्धशतक लगा कर यह साबित कर दिया कि वह लय में लौट चुके हैं। इसी लय को बरकरार रखते हुए आज सुपर 4 ने पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने 36 गेंदों पर चार चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। T20I में उनका यह 32वां अर्धशतक है। कोहली ने हसनैन की गेंद पर छक्का लगाकर एशिया कप 2022 में लगातार अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार का मुकाबला खेला जा रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके जवाब में भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन का स्कोर बनाया है।

भारत की ओर से विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपना अर्धशतक पूरा किया। कोहली ने 36 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। T20I में उनका यह 32वां अर्धशतक है।

क्रेडिट@ विराट कोहली

पाकिस्तान के खिलाफ बात की जाए तो विराट कोहली का T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ यह चौथा अर्धशतक है। कोहली ने मोहम्मद हसनैन की गेंद पर छक्का लगाकर एशिया कप 2022 में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। दुबई में मौजूद क्रिकेट प्रशंसकों ने ताली बजाकर उनका अभिवादन किया।

T20I में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने

क्रेडिट@ विराट कोहली

T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली के इस शतक के पूरा होते ही एक नया रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया। विराट कोहली अब T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 + का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस अर्धशतक के बाद उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को पकड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। पहले यह उपलब्धि रोहित शर्मा के नाम दर्ज थी। रोहित शर्मा ने T20 में 31 अर्धशतक अपने नाम किए है। विराट कोहली के इस अर्धशतक के साथ ही रोहित शर्मा दूसरे पायदान पर आ गए। कोहली ने मुकाबले में 60 रनों की पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया।

T20I में सर्वाधिक 50+ स्कोर:

क्रम रन बल्लेबाज

1. 32 विराट कोहली

2. 31 रोहित शर्मा

3. 27 बाबर आजम

4. 23 डेविड वार्नर

5. 22 मार्टिन गप्टिल

Best Fantasy App GST & TDS Free
Vision11

Vision11

Play Now
Refer Code: MF100
HaaNaa Trade

HaaNaa Trade

Play Now
Refer Code: MF100
Join Telegram

Join Telegram

Join Now
For Expert Tips
Join WhatsApp

Join WhatsApp

Join Now
For Expert Tips

No team selected or invalid team data.

About Ashish Kumar 6867 Articles
I am a cricket enthusiast and have good knowledge about cricket. I analyze all international and national cricket matches, provide statistics, news, views, and reactions. I love covering cricket and work here on myfinal11 to follow my passion for the sport.