IPL मीडिया राइट्स की रेस मे शामिल है ये बड़ी कंपनिया

Credit@IPL

IPL 2022 खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई है और अब बारी बोर्ड की है। IPL 15वा सीजन अब समाप्त हो चुका है। अब सभी की नजरें मीडिया राइट्स की नीलामी पर है। बड़ी-बड़ी कंपनियों की नजर इस नीलामी पर है और इसे हासिल करने के लिए इस रेस में शामिल है।

Credit@ IPL

IPL के अगले 5 सीजन (2023 से 2027) के लिए 12 जून रविवार को मीडिया राइट का ऑक्शन दिया जाना है। ऑक्शन के जरिए BCCI को हजारों करोड़ रुपए की आमदनी होने की उम्मीद है। इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की एक पॉपुलर लीग है। नीलामी को लेकर अब तक खबरें मिली है उसके मुताबिक जेफ बेजोस की कंपनी Amazon खुद को रेस से बाहर कर सकती है। हालांकि अमेजन की ओर से आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कोई बयान नहीं आया है। लेकिन इस फैसले से रिलायंस की IPL मीडिया राइट्स को हासिल की दावेदारी और बढ़ जाती है।


यह नीलामी 12 जून रविवार को मुंबई में सुबह 11 बजे से शुरू होगी जो आखिरी बोली लगाए जाने तक जारी रहेगी। जैसे खिलाड़ियों की बोली के बाद बोर्ड द्वारा इसकी जानकारी दी जाती है। वैसे ही मीडिया राइट्स के अधिकार पाने वाली कंपनी का नाम की घोषणा भी इसके बाद की जाएगी। यह IPL के अगले 5 सीजन (2023 से 2027) के लिए मान्य होंगे। एक अंदाज के मुताबिक BCCI को IPL मीडिया राइट्स से इस साल 50 से 60 हजार करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं।

IPL के नए सीजन के लिये मीडिया राइट्स को हासिल करने के लिए पांच बड़ी कंपनियां मैदान में है। वायकाम, डिज्नी-हाटस्टार, सोनी, जी और अमेजन और रिलायसं के नाम सामने आ रहे हैं।

पिछली बार मीडिया राइट्स को स्टार इंडिया ने 5 साल के लिए (2018-22) के लिए अपने नाम किया था। जिसके लिए स्टार इंडिया ने 16,347.5 करोड रुपए खर्च किए थे। 2017 से पहले की गई डील से यह रकम 158% ज्यादा थी। स्टार इंडिया से पहले यह सोनी के पास थे। 2008 में जब IPL की शुरुआत हुई तो सोनी ने इसे हासिल किया था।




MyFinal11 Pro Fantasy Guide