जय शाह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सौरव गांगुली समेत अनेक क्रिकेटर्स ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

जय शाह जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके लिए बधाईयों का तांता लग गया। भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह बल्लेबाज शिखर धवन और सूर्यकुमार यादव ने जय शाह को बधाई दी। महिला क्रिकेटर मिताली राज के द्वारा भी जय शाह को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी गई। BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी विराट कोहली ने भी अपनी भावनाएं प्रकट की। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह की जन्मदिन पर कई पूर्व क्रिकेटर्स ने दी बधाई।


भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह के 34वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म ट्विटर के जरिए जय शाह को बधाई देते हुए लिखा, ‘जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई जय शाह।

सौरव गांगुली ने ट्वीट के द्वारा जय शाह को जन्मदिन की बधाई दी उन्होंने कहा कि , ‘जय शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। भगवान आपको हमेशा स्वास्थ्य और अच्छा रखे और आप हमेशा खुश रहें।’


कई क्रिकेटर्स ने दी बधाई

पिछले साल जय शाह को एशियाई क्रिकेट परिषद का सदस्य भी चुना गया था। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में कई क्रिकेटर ने उनको बधाईयां दी।
भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह, बल्लेबाज शिखर धवन और सूर्यकुमार यादव ने जय शाह को बधाई दी। वहीं, महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी जय शाह को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी। BCCI सचिव अमित भाई शाह दुनिया के सबसे कम उम्र के क्रिकेट प्रशासक हैं।

2009 में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के बने कार्यकारी सदस्य

BCCI

जय शाह का जन्म 22 सितंबर 1988 को अहमदाबाद में हुआ। वो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे हैं। जय शाह की पत्नी का नाम हृषिता है। इनकी दो बेटियां हैं। उन्होंने अहमदाबाद में निर्मला विश्वविद्यालय से स्नातक की है। इसके बाद शाह 2003 में अपने परिवार के पीवीसी पाइप बिजनेस से जुड़ गए। 2009 में जय शाह गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य बने। 2013 में वे जीसीआई के संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किए गए।