जोस बटलर के बल्ले की जोश ने महेंद्र सिंह धोनी का 17 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Credit@NED vs ENG


ODI में जोस बटलर, महेंद्र सिंह धोनी के छक्कों का 17 साल पुराना खास रिकॉर्ड तोड़कर मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। एक वनडे इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर अब जोस बटलर बन गए हैं। बटलर ने नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज में यह कारनामा किया और धोनी का 17 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला।

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का रुख पर लगातार बनाए हुए हैं। इंडियन प्रीमियर 2022 में ऑरेंज कप विजेता जोस बटलर का बल्ला लगातार अपना जोश दिखा रहा है। नीदरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में उन्होंने ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, जिससे कई बड़े रिकॉर्ड्स टूट गए। इस सीरीज के दौरान बटलर ने महेंद्र सिंह धोनी का एक 17 साल पुराना खास रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। एक वनडे सीरीज में किसी विकेटकीपर द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब बटलर के नाम दर्ज हो गया है, इससे पहले यह रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज था।

Credit@NED vs ENG

बटलर ने नीदरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 19 छक्के जड़े। महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए जोस बटलर 2 छक्के से आगे निकल गए। महेंद्र सिंह धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में खेलते हुए 17 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज किया था। धोनी के बाद एबी डिविलियर्स का नंबर आता है, जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 छक्के ठोके थे। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भी बटलर ही हैं।

इससे पहले बटलर 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक सीरीज में 14 छक्के लगा चुके हैं।
बटलर ने इस दौरान सीरीज के 3 मैचों में कुल 248 रन बनाए थे उनका स्ट्राइक रेट 185.07 का रहा। कमाल की बात यह थी कि इस पूरी सीरीज के दौरान बटलर एक बार भी आउट नहीं हुए। बटलर ने इस दौरान 19 छक्कों के अलावा 14 चौके भी जमाए। बटलर को इस जबर्दस्त प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

किसी एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर

19 छक्के – जोस बटलर 󠁧vs नीदरलैंड, (2022)
17 छक्के – महेंद्र सिंह धोनी vs श्रीलंका, (2005)
16 छक्के – एबी डिविलियर्स vs वेस्टइंडीज, (2015)
14 छक्के – जोस बटलर vs वेस्टइंडीज, (2019)

ओवरऑल लिस्ट में क्रिस गेल टॉप पर काबिज

यदि ओवरऑल खिलाड़ियों की बात करें, तो इस मामले में वेस्टइंडीज के स्टार प्लेयर क्रिस गेल टॉप पर काबिज हैं। यूनिवर्सल बॉस कहे जाने वाले गेल ने एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा 39 छक्के जमाए हैं। यह उपलब्धि उन्होंने 2018-19 के दरमियान अपने ही घर में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हासिल की थी।