क्रिकेट के बाद अब फिल्मों में किस्मत आजमाना चाहते हैं महेंद्र सिंह धोनी

Credit@MSD

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हो चुके हैं। क्रिकेट के अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने कई फील्ड में अपना हाथ आजमाते रहते हैं वह अभी तक पोल्ट्री, कृषि, शराब की भठ्ठी, जिम और कपड़ों जैसे उद्योगों में हाथ आजमा चुके हैं। उन्हें इन सब फील्ड्स में सफलता भी हासिल हुई है। इसके बाद उन्होंने धोनी एंटरटेनमेंट नाम की एक कंपनी भी शुरू की है। अब एम एस धोनी फिल्मी दुनिया में एंट्री लेने जा रहे हैं। एम एस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लीडर के रूप में दिखाई देते हैं।

Credit@MSD

हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विजय के जन्मदिन पर इसका ऐलान किया जा सकता है। आपको बता दें कि खबर है कि धोनी ने अभिनेता विजय से संपर्क किया था और उन्होंने अपनी फिल्म में काम करने के लिए भी हामी भर दी है। फिलहाल धोनी अपने प्रोडक्शन के तहत फिल्में बनाने की योजना बना रहे हैं। धोनी जल्द ही साउथ की फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। उनकी इस फिल्म में सुपरस्टार विजय थलपति उनकी फिल्म में बतौर हीरो काम करेंगे। खबरों के अनुसार धोनी इस फिल्म में कैमियो करेंगे।

Credit@MSD

महेंद्र सिंह धोनी ने खुद साउथ सुपरस्टार विजय को फोन कर उनकी ये फिल्म करने के लिए कहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब विजय का ये फिल्म करना पक्का है। चेन्नई सुपर किंग्स से एमएस धोनी का रिश्ता एक दशक पुराना हो गया है, ऐसे में वह तमिलनाडु में काफी पॉपुलर हैं।

यही कारण है कि एमएस धोनी को थाला यानी लीडर कहा जाता है। एमएस धोनी ने कुछ वक्त पहले ही अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था, इसके अंतर्गत हाल ही में एक एनिमेशन सीरीज़ भी बनी थी। इससे पहले एमएस धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘MS Dhoni The Untold Story’ में भी एमएस धोनी का ही पैसा लगा था।

Credit@IPL 2022

बतौर कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने वो मुकाम हासिल किया है जिसकी कल्पना शायद उन्होंने खुद भी नहीं की थी। उन्होंने क्रिकेट के पिच पर कई कारनामे किए और फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है। एमएस धोनी एक ‘फ्लॉलेस प्लेयर’ का अच्छा उदाहरण हैं। क्रिकेट की पिच पर तहलका मचाने वाले एमएस धोनी अब बॉलीवुड गलियारों में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। क्रिकेट का दामन छोड़ने के बाद धोनी अब फिल्मों में किस्मत आजमाने वाले हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद माही फिलहाल IPL में सक्रिय रूप से खेल रहे हैं और वह चेन्नई की कप्तानी कर रहे हैं। IPL 2022 में भी उन्होंने दमदार प्रदर्शन दिखाया था। एमएस धोनी IPL 2022 की 13 पारियों में 232 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी देखने को मिला।