ICC के द्वारा जुलाई महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ की लिस्ट हुई जारी, भारत की रेणुका सिंह हुई शामिल

 

ICC

जुलाई महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनीज की लिस्ट जारी कर दी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप , कॉमनवेल्थ गेम्स और ICC क्वालिफिकेशन इवेंट्स के इस लिस्ट में रेणुका सिंह शामिल है।

रेणुका सिंह

जुलाई महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनीज की लिस्ट जारी कर दी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप , कॉमनवेल्थ गेम्स और ICC क्वालिफिकेशन इवेंट्स के खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल हैं। जून में ICC प्लेयर ऑफ द मंथ रह चुके जॉनी बेयरस्टो एक बार फिर बाजी मारते हुए इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई रखी है। श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या भी लिस्ट में शामिल हैं। भारतीय खिलाडियों में रेणुका सिंह ही केवल इस बार की नॉमिनी लिस्ट में हैं। पुरुष और महिलाओं की 2 अलग-अलग जारी की गई लिस्ट में कुल 6 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ :

ICC


इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो जून में प्लेयर ऑफ द मंथ की लिस्ट में शामिल थे। अब लगातार दूसरे मंथ के प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए उन्होंने बाजी मारी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 93 गेंदों में उन्होंने 90 रन की बेहतरीन पारी खेली और एजबेस्टन में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में 114 रनों की पारी खेल कर जॉनी बेयरस्टो ने साबित कर दिया कि वह बेहतरीन लय में चल रहे हैं। इसी के चलते एक बार फिर से जुलाई महीने में उनका नाम प्लेयर ऑफ द मंथ लिस्ट में शामिल हो गया।

श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या ने जुलाई में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। प्रभात अपने टेस्ट करियर की शुरुआत में ही अपने बेस्ट फॉर्म में हैं। तीन मैचों में 29 विकेट लेकर जयसूर्या ने श्रीलंका को कई टेस्ट मैचों में जीत दिलाई है। फ़िनलैंड में हुए मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप के यूरोप B क्वालीफ़ायर मैच से चमके फ्रांस के 18 वर्षीय खिलाड़ी गुस्ताव मैककियों इस बार प्लेयर ऑफ द मंथ लिस्ट में नॉमिनी हैं।

वूमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ


वूमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ की बात की जाए तो इंग्लैंड की एमा लैम्ब महिला लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने में कामयाब रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ से इंग्लैंड को वनडे सीरीज में 3 -0 से जीत दिलाने में एमा लैम्ब ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इंग्लैंड की नैट सीवर लगातार दूसरे महीने में और पिछले चार महीने में तीसरी बार नामित होने वाली खिलाड़ी बन गयी हैं। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों तरीकों से इंग्लैंड को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 -0 से बड़ी जीत दिलाने में सीवर का योगदान रहा है।

रेणुका सिंह

भारत की तरफ से एकमात्र महिला क्रिकेटर रेणुका सिंह इस लिस्ट में शामिल है। श्रीलंका के खिलाफ अपनी धारदार गेंदबाजी और कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने बेहतर प्रदर्शन से भारतीय महिला टीम की सदस्य रेणुका सिंह प्लेयर ऑफ थे मंथ की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही। कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

ऐसे होती है प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनीज को वोटिंग

Credit@ICC


शॉर्टलिस्ट किये गए खिलाडियों को ICC की वोटिंग अकादमियों में और दुनिया के तमाम फैंस वोट करते हैं। हर महीने के बाद महिला और पुरुष दोनों केटेगरी में 3 -3 खिलाडियों को नामित किया जाता है। वोटिंग अकादमी में ICC हॉल ऑफ फेम के मेंबर समेत कई पुराने खिलाड़ी ,सीनियर जर्नलिस्ट और ब्रॉडकास्टर्स शामिल होते हैं। वोटिंग अकादमी के वोट्स का शेयर 90 प्रतिशत होता है। फैंस जिन्होंने ICC की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया होता है वह नॉमिनीज में से किसी को भी वोट दे सकते हैं। इनके वोटों का शेयर केवल 10 प्रतिशत ही होता है।