ऋतुराज गायकवाड ने जड़ा अपना T20 करियर का पहला अर्धशतक


ऋतुराज गायकवाड ने एनरिक की 5 गेंदों पर लगातार 5 चौके जड़े और T20 का पहला शतक जड़ा। अपने पहले अर्धशतक के साथ ऋतुराज गायकवाड़ ने टी-20 करियर का पहला अर्धशतक लगाया। टीम इंडिया ने तीसरे टी20 में अच्छी शुरुआत की।

Credit@ IND vs SA

ऋतुराज गायकवाड टी-20 सीरीज के पहले 2 मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। लेकिन आज खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच में (IND vs SA) तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया की लगातार 5 गेंद पर 5 चौके जड़े। वे 57 रन बनाकर पवेलियन को लौटे। इसी के साथ उन्होंने अपना T20 इंटरनेशनल कैरियर का पहला अर्धशतक लगाया। इससे पहले उन्होंने 5 मैच में 63 रन बनाए थे। 23 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा था। सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को यह मैच जीतना जरूरी है। 5 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 0-2 से पीछे है।

Credit@ IND vs SA

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड ने एक धुआंधार पारी खेली। आक्रामक तेवर दिखाते हुए उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। टीम के 50 रन 5.3 ओवर में पूरे हुए। 6 ओवर के पावरप्ले के बाद स्कोर बिना विकेट के 57 रन था। दोनों बल्लेबाजों ने पहले टी-20 में भी अर्धशतकीय साझेदारी की थी। ऋतुराज ने 30 गेंदो पर अपना पहला अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े। कप्तान ऋषभ पंत अब तक सीरीज में एक भी बार टॉस नहीं जीत सके हैं।

Credit@ IND vs SA

ऋतुराज ने पांचवें और की पहली गेंद पर चौका लगाया। फिर दूसरी गेंद पर वाइड मिड ऑन पर नॉर्किया पर शाॅट खेलकर 4 रन बटोरे। तीसरी गेंद पर उन्होंने फिर चौका लगाया। इसमें एक चौका लेग बाई के रूप में मिला। वे अंतिम गेंद पर रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। पांचवें ओवर में कुल 20 रन बने। ऋतुराज 35 गेंद पर 57 रन बनाकर बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज का शिकार हुए। उन्होंने पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की।

ऋतुराज गायकवाड़ के ओवरऑल टी-20 के रिकॉर्ड को देखें, तो उन्होंने इस मुकाबले से पहले तक 79 मैच में 34 की औसत से 2466 रन बनाए थे। इस तरह से उनके 2500 रन भी पूर हो गए हैं। 1 शतक और 19 अर्धशतक लगाए। यह उनका 20वां अर्धशतक है। उन्होंने 200 से अधिक चौके और 80 से अधिक छक्के जड़े है। IPL 2021 में 630 से अधिक रन बनाकर वह ऑरेंज कैप विजेता रहे थे। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने रिकॉर्ड चौथी बार IPL का खिताब जीता था।



Best Fantasy App GST & TDS Free
Vision11

Vision11

Play Now
Refer Code: MF100
HaaNaa Trade

HaaNaa Trade

Play Now
Refer Code: MF100
Fantafeat

Fantafeat

Play Now
Refer Code: MF100
MyMaster11

MyMaster11

Play Now
Refer Code: MF100

No team selected or invalid team data.

About Ashish Kumar 6856 Articles
I am a cricket enthusiast and have good knowledge about cricket. I analyze all international and national cricket matches, provide statistics, news, views, and reactions. I love covering cricket and work here on myfinal11 to follow my passion for the sport.