IND vs SL Asia cup 2022: एशिया कप में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ आक्रामक पारी खेलते हुए 4 छक्के और 5 चौकों की मदद से 72 रन जुटाए। 4 छक्के लगाते ही रोहित शर्मा एशिया कप में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले के दौरान बेहतरीन पारी देखने को मिली। आक्रामक पारी खेलते हुए रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर 72 रन बनाए।

के एल राहुल और विराट कोहली के जल्दी आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने भारतीय पारी को संभाला। इस पारी के दौरान 4 छक्के और 5 चौके लगाने वाले रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट 175.61 का रहा। ये 4 चौके ऐसे रहे जिनकी मदद से रोहित शर्मा ने एशिया कप में नई उपलब्धि हासिल की।

शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

रोहित शर्मा

हिटमैन ने 4 छक्के लगाते हैं एशिया कप में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड बनाया और शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पहले यह रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम था उन्होंने एशिया कप में कुल 26 छक्के लगाए थे लेकिन रोहित शर्मा नहीं अब 29 छक्के लगाते हैं यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।

एशिया कप में छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा अब पहले पायदान पर पहुंच गए। एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर 23 छक्कों के साथ सनथ जयसूर्या ने अपना स्थान बनाया हुआ है। चौथे नंबर पर 18 छक्कों के साथ सुरेश रैना का नाम है।16 छक्कों के साथ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पांचवें नंबर पर है।

एशिया कप में 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

रोहित शर्मा विराट कोहली

रोहित शर्मा एशिया कप में (वनडे व टी20 मिलाकर) 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने साथ ही भारत की तरफ से भी एशिया कप में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। 

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज-

       क्रम          रन                बल्लेबाज

  1.      1220 रन         – सनथ जयसूर्या

      2.      1075 रन        – कुमार संगकारा

      3.      1000 रन         – रोहित शर्मा

      4.       971 रन         – सचिन तेंदुलकर

      5.      920 रन          – विराट कोहली

       6.     907 रन          – शोएब मलिक

रोहित शर्मा ने तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड

टी20  इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा बन गए हैं। उन्होंने शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़कर उन्हें दूसरे नंबर पर धकेल दिया। 

T20I में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप तीन भारतीय बल्लेबाज-

      क्रम     रन         बल्लेबाज

  1.  411 रन    – रोहित शर्मा
  1.   375 रन  – शिखर धवन     
  1.   339 रन   – विराट कोहली

MyFinal11 Pro Fantasy Guide