ENG vs IND: पहले एकदिवसीय मैच में रोहित शर्मा ने लगाई रिकार्डों की झड़ी

 

ENG vs IND ODI

ENG vs IND: भारत ने T20 सीरीज में इंग्लैंड को हराने के बाद वनडे मैच में भी इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 10 विकेट से मात दी। इंग्लैंड टीम ने भारतीय टीम के सामने 111 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। रोहित ने नाबाद 76 रन बनाए। इस अर्धशतक के जरिए उन्होंने इंग्लैंड में एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया।

रोहित शर्मा

इंग्लैंड के खिलाफ 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। जीत के 111 रन के टारगेट को रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी ने 188 गेंद रहते ही हासिल कर लिया। रोहित ने 76 रन की पारी खेली। यह वनडे में उनका 45वां अर्धशतक है। अपने इस अर्धशतक के साथ ही रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।


रन बनाने में कैन विलियमसन को पछाड़ा

रोहित शर्मा शिखर धवन

रोहित शर्मा इंग्लैंड में किसी विदेशी खिलाड़ी द्वारा वनडे में बनाए जाने वाले रनों के रिकॉर्ड में अब पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 76 रन की पारी के बाद उनका स्कोर इंग्लैंड में 1411 रन हो गया। इससे पहले कैन विलियमसन 1393 रन बनाकर पहले नंबर पर थे। तीसरे नंबर पर रन बनाने के मामले में बल्लेबाज रिकी पोंटिंग 1387 रनो के साथ टिके हुए हैं। विराट कोहली भी इंग्लैंड में वनडे में अब तक 1316 रन बना चुके हैं।

सबसे अधिक वनडे सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। 

रोहित शर्मा जो रूट

रोहित शर्मा इंग्लैंड में सबसे अधिक वनडे सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। वह अब तक इंग्लैंड में 7 शतक जड़ चुके हैं। इनमें से 5 सेंचुरी उन्होंने 2019 के विश्व कप के दौरान ही जड़ी थी। इंग्लैंड में वनडे में सबसे अधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम हैं। उन्होंने अब तक 8 शतक ठोके हैं। मार्कस ट्रेस्कोथिक के नाम भी इतने ही शतक हैं।

सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बने

रोहित शर्मा

शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ केनिंग्टन ओवल में पहले वनडे मुकाबले में अपने 250 छक्के पूरे किए। ऐसा करने के बाद वह चौथे स्थान पर पहुंच गए। वनडे में सबसे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है उन्होंने 351 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा के बाद वनडे में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी के रूप में महेंद्र सिंह धोनी (229)का नाम दर्ज है।


5 हजार रन की ओपनिंग साझेदारी

रोहित शर्मा शिखर धवन

रोहित शर्मा और शिखर धवन ने इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतकीय साझेदारी की दोनों के बीच इस तरह की यह 18वीं साझेदारी थी। ऐसा करने के बाद इस जोड़ी ने विराट रोहित की जोड़ी की बराबरी की।
रोहित शर्मा और शिखर धवन ने इस दौरान 5 हजार रन की ओपनिंग पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

 

MyFinal11 Pro Fantasy Guide