Asia Cup 2022: हांगकांग के खिलाफ 1 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने दर्ज किया नया कीर्तिमान

रोहित शर्मा

Asia Cup 2022: हांगकांग के खिलाफ 1 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने दर्ज  किया नया कीर्तिमान  हांगकांग के खिलाफ 1 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने एक नई उपलब्धि हासिल कर ली। दरअसल रोहित शर्मा के T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3500 रन पूरे हो गए और इसी के साथ वह वर्ल्ड के पहले बल्लेबाज बन गए। T20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने T20 इंटरनेशनल में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। वे पुरुष क्रिकेट में 3500 रन बनाने वाले दुनिया के पहले पुरुष बल्लेबाज बन गए हैं। एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ मैदान में उतरे रोहित शर्मा के 1 रन बनाते ही यह रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया।

रोहित शर्मा

T20 में सबसे अधिक 4 शतक लगाने वाले बल्लेबाज के रूप में भी रोहित शर्मा का नाम दर्ज है। टॉस जीतकर हांगकांग की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। समाचार लिखे जाने तक रोहित शर्मा 13 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी थी। टीम यदि आज का मैच लेती है, तो सुपर-4 में भी पहुंच जाएगी।  टीम ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। हार्दिक पांड्या  की जगह ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। वर्क लोड के कारण हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। 

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने इस मुकाबले से पहले तक टी20 इंटरनेशनल की 125 पारियों में 32 की औसत से 3499 रन बनाए थे। वे पहले से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 118 रन की बेस्ट पारी खेली है। वे 4 शतक के अलावा 27 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। 300 से अधिक चौके के अलावा 150 से अधिक छक्के जड़ चुके हैं। स्ट्राइक रेट 140 का है।

सूजी बेट्स नंबर-1 पर

ओवरऑल महिला और पुरुष क्रिकेट की बात की जाए, तो न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सूजी बेट्स ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी हैं। वे अब तक 128 पारियों में 3531 रन बना चुकी हैं। एक शतक और 22 अर्धशतक लगाया है। नाबाद 124 रन की बेस्ट पारी खेली है। इससे उनके शानदार फॉर्म का अंदाजा लगाया जा सकता है।

रोहित शर्मा

टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल रन बनाने के मामले  में दूसरे और भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं। गप्टिल ने 117 पारियों में 3497 रन बनाए हैं। 2 शतक और 20 अर्धशतक लगाया है। वहीं कोहली ने 92 पारियों में 3343 रन बनाए हैं। 30 अर्धशतक लगाया है।