रोहित शर्मा ने 1 छक्के से की मार्टिन गप्टिल के रिकॉर्ड की बराबरी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा ने अपनी छोटी पारी के दौरान एक छक्का और 2 चौके लगाए। भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही पावरप्ले में ही भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवा दिए फिर भी रोहित शर्मा इस दौरान एक नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे उन्होंने सिर्फ एक छक्के की मदद से रोहित शर्मा ने मार्टिन गप्टिल की बराबरी कर ली।

मोहाली में रोहित शर्मा की अगुवाई में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम नई जर्सी में मैदान में उतरी।
भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो पाए और क्रिकेट प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे।

रोहित शर्मा ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ 9 गेंदों में 11 रन बनाए। रोहित शर्मा इस दौरान एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हो पाए। अपनी इस छोटी पारी के दौरान रोहित शर्मा ने एक छक्का और 2 चौके लगाए। इस दौरान रोहित शर्मा छक्के लगाने के मामले में मार्टिन गप्टिल की बराबरी करने में कामयाब रहे।

रोहित शर्मा और मार्टिन गप्टिल के नाम संयुक्त रुप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड :


T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने की बात की जाए तो अब तक यह रिकॉर्ड मार्टिन गप्टिल के नाम दर्ज था। लेकिन इस मैच के दौरान रोहित शर्मा की एक छोटी पारी में 1 छक्का लगाते ही यह रिकॉर्ड अब मार्टिन गप्टिल और रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से हो गया।

T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मार्टिन गप्टिल ने 121 मैचों के दौरान 172 छक्के लगाए हैं दूसरी तरफ रोहित शर्मा ने 137 मैच खेलकर 172 छक्के लगाकर उनकी बराबरी की है। रोहित शर्मा ने गप्टिल से ज्यादा मैच खेलकर इतने छक्के लगाए हैं। अब रोहित शर्मा के पास गप्टिल से आगे निकलने का बेहतरीन मौका है और वो एक छक्का लगाते ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज-

रोहित शर्मा

1. मार्टिन गप्टिल – 121 मैच- 172 छक्के

2. रोहित शर्मा – 137 मैच- 172 छक्के

3. क्रिस गेल -79 मैच- 124 छक्के

4. इयोन मोर्गन – 115 मैच- 120 छक्के

5. एरोन फिंच – 93 मैच- 117 छक्के

रोहित शर्मा का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:

रोहित शर्मा

हिटमैन के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 137 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 4 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं उन्होंने 32.13 की औसत से 3631 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 140.57 का रहा है। रोहित का बेस्ट स्कोर 119 रन है और उनके नाम पर कुल 324 चौके दर्ज हैं।