एशिया कप 2022 के लिए सौरव गांगुली ने साझा की अहम जानकारी

सौरव गांगुली

BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली के द्वारा ऐलान कर दिया गया है कि एशिया कप 2022 का आयोजन कहां होगा। BCCI की एपेक्स काउंसिल की मीटिंग के बाद उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि ये टूर्नामेंट UAE में होगा।

Asia Cup 2022

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एशिया कप 2022 को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए यह ऐलान कर दिया कि एशिया कप 2022 का आयोजन कहां पर होगा। कई दिनों से चल रही लगातार खबरों में यह कयास लगाया जा रहा था कि एशिया कप 2022 का आयोजन भारतीय किया जाएगा। गांगुली ने बताया कि भारत इस की मेजबानी नहीं करेगा एशिया कप का आयोजन अब संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में होगा। वहां पर एशिया कप की मेजबानी को लेकर BCCI अध्यक्ष द्वारा इसका कारण भी बताया गया।

BCCI

गुरुवार 21 जुलाई को BCCI की एपेक्स काउंसिल की मीटिंग के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि टी-20 प्रारूप में होने वाले एशिया कप 2022 का आयोजन UAE में इस कारण से भी होगा, क्योंकि वहां अगस्त-सितंबर में बारिश नहीं होगी। उन्होंने कहा, “एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जाएगा, क्योंकि इस मौसम में यही एक जगह है, जहां पर बारिश नहीं होगी।”

एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से होनी है हालांकि टूर्नामेंट श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में ही खेला जाएगा। श्रीलंका में चल रहे मौजूदा आर्थिक व राजनीतिक संकट के कारण श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने खुद ही इस टूर्नामेंट को अपने यहां नहीं आयोजित नहीं कराने की बात कही थी। टूर्नामेंट का आयोजन आस्ट्रेलिया में होने वाले ICC टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इसी फार्मेट में खेले जाने पर फैसला लिया गया है।

Asia Cup 2022

श्रीलंका क्रिकेट ने बुधवार को एशियाई क्रिकेट परिषद (SCC) को सूचित किया था कि देश में आर्थिक और राजनीतिक संकट के चलते बोर्ड एशिया कप टी-20 के आगामी चरण की मेजबानी करने की स्थिति में नहीं होगा। श्रीलंका क्रिकेट ने मौजूदा संकट के कारण हाल में लंका प्रीमियर लीग के तीसरे चरण को भी स्थगित कर दिया था।

एशिया कप का पिछला आयोजन 2018 में हुआ था। उसी भी UAE ने ही होस्ट किया था। तब कुल 6 टीम ने भाग लिया था। भारत और बांग्लादेश फाइनल में भिड़े थे। बांग्लादेश पर मिली 3 विकेट की खिताबी जीत में शिखर धवन मैन ऑफ द मैच रहे थे। 1984 में हुए पहले एडिशन से लेकर अबतक भारत ही टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम रही है, जिसने 7 बार ट्रॉफी उठाई है। पहले यह टूर्नामेंट 50 ओवर फॉर्मेट में खेला जाता था, लेकिन 2016 में पहली बार टी-20 स्टाइल में खेला गया।


MyFinal11 Pro Fantasy Guide