अलाना किंग ने महिला IPL की शुरुआत का समर्थन करते हुए जताई खेलने की इच्छा


भारतीय घरेलू महिला क्रिकेट टीम कि इतनी जबरदस्त लोकप्रियता देखकर ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर अलाना किंग में भी महिला IPL की शुरुआत का समर्थन किया है उन्होंने कहा कि भारत में एक से एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं अगर उन्हें यह मौका मिल जाता है तो वह अपनी हुनर और काबिलियत को दुनिया के सामने रख सकती हैं। IPL की शुरुआत से भारत ही नहीं पूरी दुनिया की महिला क्रिकेटरों को सामने आने का मौका मिलेगा। बहुत सारी महिला क्रिकेटर इस मौके का इंतजार कर रही हैं।

Credit@ WTC2022

अलाना किंग पिछले महीने पुणे में खेले गए महिला T20 चैलेंज में विजेता सुपरनोवास टीम का एक हिस्सा थी। फाइनल मुकाबले के दौरान बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने एक महत्वपूर्ण रोल अदा किया था। अलाना किंग के माता-पिता लेरॉय और शैरन भारत देश से संबंध रखते हैं।  1988 में उनके माता-पिता आस्ट्रेलिया चले गए थे 2016 के बाद किंग का यह पहला भारत दौरा था। यह मुकाबला अपने माता-पिता के देश में अलाना किंग के लिए पहला मुकाबला था।

Credit@ WTC 2022

महिला IPL की शुरुआत 2023 से शुरू हो सकती है। अगर ऐसा हो पाता है तो यह महिला क्रिकेटरों के लिए एक बहुत ही बड़ी बात होगी। एक बड़े प्लेटफार्म पर उनको अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।


किंग ने ESPN Cricinfo को बताया,

“बहुत सारी लड़कियों को IPL का बेसब्री से इंतज़ार हैं। हमारे पास बिग बैस है और हंड्रेड भी है। महिला IPL भारत की घरेलू खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा का परिचय देने का एक शानदार अवसर होगा।”


उन्होंने आगे कहा, “भारत के घरेलू क्रिकेट में मौजूद गहराई को देखकर डर लगता है। (महिला IPL ) हर कोई इसको लेकर बहुत ही उत्साहित है। यह भारत ही नहीं पूरे विश्व की महिला क्रिकेटरों के लिए एक बेहतरीन मौका है। इसके जरिए हर महिला खिलाड़ी अपनी काबिलियत को आगे ला सकती हैं।

Credit@ WTC 2022

IPL की शुरुआत से महिला क्रिकेट का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। “अगले साल एक पूरे टूर्नामेंट के आयोजन की बात हो रही थी और मैं इसमें अवश्य हिस्सा लूंगी। भारत में इसकी शुरुआत करने के लिए एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।”

अलाना किंग ने बताया कि पुणे के मैदान में खेले गए फाइनल मैच में 8621 दर्शकों के सामने उन्होंने यह मुकाबला खेला इससे पहले उन्होंने कभी क्रिकेट ग्राउंड पर ऐसा शोर नहीं अनुभव किया। सच कहूं, “तो यह एक अलग ही माहौल था और इतना शोर था कि आपके अपने विचारों की आवाज भी आपको सुनाई नहीं दे।”







MyFinal11 Pro Fantasy Guide