तमाम अड़चनों के बाद 5 साल बाद शादी के बंधन में बँधी इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर कैथरीन ब्रंट और नट साइवर

तमाम अड़चनों के बाद 5 साल बाद शादी के बंधन में बँधी इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर कैथरीन ब्रंट और नताली साइवर


कैथरिन ब्रंट और नताली  साइवर ने 2017-18 मे इस बात की पुष्टि की थी कि दोनों रिलेशनशिप में है और 2020 में दोनों ही क्रिकेटर शादी करेंगी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इन दोनों की शादी 2020 में होने के सपने पर पानी फिर गया और उन्हें इंतजार करना पड़ा। 2 साल के लंबे इंतजार के बाद अब दोनों ने शादी कर ली है।

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर नताली साइवर और कैथरीन ब्रंट लगभग 5 साल तक रिलेशनशिप में रही और आखिरकार 29 मई 2022 को शादी के बंधन में बंध गई। दोनों क्रिकेटर 2017 में इंग्लैंड महिला विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थी। होम ऑफ क्रिकेट लार्ड्स में साथ साथ रहने के बाद इन दोनों 2017-18 में रिलेशनशिप में होने की अधिकारिक घोषणा कर दी थी।



दुनिया में पहले भी कई समलैंगिक क्रिकेटरों की शादी हो चुकी है जिनमें न्यूजीलैंड की एमिसेटरथवेट और ली ताहुहू, दक्षिण अफ्रीका की मारीजैन कप और डेन वैन नीकेर पहले ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कैथरीन ब्रंट और नताली साइवर इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा रही हैं और दोनों समलैंगिकों ने 29 मई को अपनी मर्जी से शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।


नताली साइवर और कैथरीन ब्रंट की सगाई अक्टूबर 2019 में हो गई थी। दोनों ने शादी की तारीख की पुष्टि करते हुए सितंबर 2020 की घोषणा की थी लेकिन कोविड-19 इस महामारी के कारण शादी में रोड़े अटक गए। लेकिन तमाम अटकलों और अड़चनों के बाद दोनों क्रिकेटरों ने अब खुशी-खुशी शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया और 29 मई को इस फैसले को अंजाम दे दिया।