चेन्नई सुपर किंग्स के यह है वह चार खिलाड़ी जिनके अगले सीजन में खेलने की संभावना है बहुत कम


चेन्नई सुपर किंग्स ने इस आईपीएल में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। जिसकी लोगों ने कभी आशा भी नहीं की होगी। 2021 में एमएस धोनी की कप्तानी में चौथी बार चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। परंतु इस संस्करण में टीम संघर्ष  करते हुए नजर आई है आइए जानते हैं क्या है चेन्नई सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन की मुख्य वजह

चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन में कुल 13 मैच खेले। जिसमें से वह केवल 4 मैच में जीत दर्ज कर पाई। टीम को 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण रहा। चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ की रेस से बाहर होना पड़ा।

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी का कार्यभार सर्वप्रथम रविंद्र जडेजा ने संभाला। लेकिन टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण रविंद्र जडेजा को हटाकर सीजन के बीच में ही कप्तानी का कार्यभार महेंद्र सिंह धोनी को सौंप दिया गया। इस प्रकार चेन्नई सुपर किंग्स के आगे के मैचों का मार्गदर्शन महेंद्र सिंह धोनी ने किया। चेन्नई सुपर किंग के बहुत से खिलाड़ी इस सीजन में अपना बेहतरीन परफॉर्मेंस नहीं कर पाये तथा वह है एक खराब फॉर्म में नजर आए। कुछ खिलाड़ियों की उम्र भी काफी हो चुकी है। इसलिए ऐसी संभावना है कि बहुत से खिलाड़ी अगले सीजन में शायद ना दिखाई दे।


आइए हम जानते हैं कि कौन से ऐसे खिलाड़ी है जो अगले आईपीएल सीजन में शायद चेन्नई सुपर किंग्स में ना खेल पाए।

एम एस धोनी:

Credit: IPL


चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान 7 जुलाई को अपने 41 व जन्मदिन मनाएंगे। महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। पिछले 2 सालों के औसत को देखा जाए तो उनके बल्ले से इस सीजन में शानदार रन निकले हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 13 मैच खेले हैं। 128.75 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने कुल 206 रन बनाए। इस सीजन के दौरान महेंद्र सिंह धोनी अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। फिलहाल 40 के हो चुके महेंद्र सिंह धोनी जुलाई में अपना 41 हो जन्मदिन मनाएंगे। उनकी उम्र को देखते हुए अगले आईपीएल सीजन में उनकी संभावनाएं बहुत कम है।

महेंद्र सिंह धोनी में 2023 के संस्करण के लिए अपने खेलने की इच्छा जताई है अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या 2023 के संस्करण में महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान खेलते हुए नजर आते हैं या एक मेंटर के तौर पर टीम के साथ जुड़े रहेंगे


अंबाती रायडू :

Credit: IPL


अंबाती रायडू ने इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन नहीं किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने अंबाती रायडू को 6. 75 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। अंबाती रायडू इस सीजन में कोई भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। उन्होंने कुल 271 रन बनाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 124.31 रही। 36 साल के हो चुके अंबाती रायडू के अगले आईपीएल सीजन में खेलने की संभावना बहुत कम है। एक तरफ उनकी बढ़ती हुई उम्र तथा दूसरी तरफ उनका टीम के लिए शानदार प्रदर्शन न कर पाना अगले चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने की उनकी संभावना को कम कर देते हैं।


रोबिन उथप्पा :

Credit: IPL


चेन्नई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की मेगा नीलामी में रोबिन उथप्पा को 2 करोड की नीलामी के साथ अपनी टीम में शामिल किया। शुरुआती दौर में रोबिन उथप्पा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। धीरे-धीरे उनके परफॉर्मेंस में गिरावट आती गई और वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। सीजन के दौरान रोबिन उथप्पा ने 2 अर्धशतक लगाए। उन्होंने कुल 12 मैच खेलकर 230 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 134.50 रहीं। रोबिन उथप्पा का 88 रन का स्कोर हमें RCB के खिलाफ देखने को मिला जो इस प्रीमियर लीग का रोबिन उथप्पा का उच्चतम स्कोर था।
36 साल के हो चुके रोबिन उथप्पा खराब परफॉर्मेंस से गुजर रहे हैं तथा अपना बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। जो उनके लिए अगले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स में न खेलने की वजह बन सकता है।


ड्वेन ब्रावो :

Credit: IPL

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस करते आ रहे हैं। वेस्टइंडीज के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने इस साल भी अपने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है। आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ विकेट लेने वाले लसिथ मलिंगा (170) का रिकॉर्ड ड्वेन ब्रावो ने तोड़ दिया। 38 साल के हो चुके ड्वेन ब्रावो ने इस आईपीएल में 10 मैच खेले हैं। 8.71 के इकोनामी रेट से  16 विकेट ले पाए है। उन्हें बल्लेबाजी करने का ज्यादा मौका नहीं मिल पाया। उन्होंने छह पारियों में 23 रन बनाए हैं क्योंकि वह बल्लेबाजी करने के लिए टीम के अंत में आते हैं। बढ़ती उम्र इस खिलाड़ी के लिए अगले आईपीएल में न खेलने का कारण बन सकती है। हो सकता है कि अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स में हमें ड्वेन ब्रावो देखने को ना मिले।