चोट लगने के कारण सूर्यकुमार यादव के स्थान पर मुंबई इंडियंस टीम में नए खिलाड़ी का आगमन

चोट लगने के कारण सूर्यकुमार यादव के स्थान पर मुंबई इंडियंस टीम में नए खिलाड़ी का आगमन 

पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस टीम की मुश्किलें इस संस्करण में खत्म होती हुई नजर नहीं आ रही है टीम के इनफॉर्म बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के चोटिल हो जाने के कारण उन्हें IPL 2022 से बाहर होना पड़ा इस खिलाड़ी की कमी की पूर्ति करने के लिए मुंबई इंडियंस ने उनका स्थान आकाश मधवाल को दिया है।

आकाश मधवाल एक बल्लेबाज के तौर पर नहीं परंतु एक गेंदबाज के तौर पर भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे आकाश मधवाल के साथ यह अनुबंध सिर्फ IPL 2022 के सीजन के लिए किया गया है वह मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ दो मैच खेल पाएंगे वह एक सपोर्टेड खिलाड़ी के रूप में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहे हैं 30 घरेलू मैचों में अपना प्रदर्शन दिखा चुके आकाश मधवाल का करार सिर्फ इसी सीजन के लिए हुआ है। 

मुंबई इंडियंस सपोर्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं आकाश मधवाल 

आकाश मधवाल ने 2019 में घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया था दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं तथा खेल के तीनों प्रारूपों में एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। MI प्रेसीजन कैंप के द्वारा उनका चुनाव सपोर्ट टीम के लिए किया गया था आकाश मधवाल अपना बेहतरीन प्रदर्शन वही से कर रहे थे। 

मुंबई इंडियंस टीम के लिए निराशाजनक रहा है आईपीएल का 15वा संस्करण 

मुंबई इंडियंस अपने खराब प्रदर्शन के कारण 2022 की प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में 12 मैचों में 9 मैच गवा दिए हैं हार के कारण मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर है अभी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा की कप्तानी में दो और मैच खेलने हैं लेकिन प्ले ऑफ रेस से बाहर होने के कारण मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं बचा है। वह अपने आत्मसम्मान को बनाए रखने के लिए टूर्नामेंट के बाकी बचे दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करने का पूरा प्रयास करेगी।