कैफ ने बताया कि क्यों नहीं मिल पाया है जूनियर तेंदुलकर को डेब्यू का मौका।

कैफ ने बताया कि क्यों नहीं मिल पाया है जूनियर तेंदुलकर को डेब्यू का मौका।

Credit; IPL 2022

गॉड ऑफ क्रिकेट कहलाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पिछले 2 सालों से आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख में खरीदा था।

सभी को उम्मीद थी कि मुंबई इंडियंस इस सीजन में अर्जुन तेंदुलकर को कम से कम एक डेब्यू करने का मौका तो देगी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने अर्जुन को इस आईपीएल सीजन में नहीं खिलाने की महत्वपूर्ण वजह बताई।

मोहम्मद कैफ इस आईपीएल सीजन में कमेंट्री कर रहे हैं। तथा आईपीएल सीजन को करीब से फॉलो भी कर रहे हैं। ऐसे में मोहम्मद केफ ने अर्जुन तेंदुलकर को नहीं खिलाने की वजह बताते हुए कहा कि, ” अर्जुन आईपीएल में खेलने के लिए भी पूर्ण रूप से तैयार नहीं है “। अर्जुन तेंदुलकर के बारे में बताते हुए मोहम्मद कैफ ने कहा कि, अगर अर्जुन तेंदुलकर पूर्णतया खेलने के लिए तैयार होते तो मुंबई इंडियंस उन्हें कब का खिला चुकी होती।”

Credit: IPL 2022

अगर अर्जुन तेंदुलकर अपनी बेहतरीन फॉर्म में होते तो मुंबई इंडियंस उन्हें कब का गेम में ले चुकी होती। कोई भी कप्तान एक खिलाड़ी को खेल में सिर्फ इसलिए नहीं खिला सकता कि उसे आजमाना है। इसके लिए उसकी बेहतरीन फॉर्म की जरूरत भी होती है। मोहम्मद कैफ ने कहा कि मुझे लगता है, अर्जुन तेंदुलकर को अभी खुद के ऊपर कार्य करने की जरूरत है। ताकि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में उभर कर सामने आए। अगर वह एक काफी अच्छे खिलाड़ी के रूप में होते तो उनका नाम अभी तक प्लेइंग इलेवन में होता।

हर टीम अपने सर्वश्रेष्ठ कंबीनेशन के साथ खेलना चाहेगी :

Credit; IPL 2022

21 मई को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 69 वां मैच हुआ। दोनों ही टीमों के बीच यह सीजन का आखिरी मैच था। दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए खेली थी तथा मुंबई इंडियंस अपने प्राइड के लिए इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा। मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में एलिमिनेट होने वाली पहली टीम बनी। ऐसे में मौका था कि कप्तान अर्जुन तेंदुलकर को आखिरी मैच में मौका दें, लेकिन मोहम्मद कैफ ने मुंबई इंडियंस की मंशा को साफ जाहिर करते हुए कहा कि, ‘रोहित शर्मा ऐसे कप्तान नहीं है जो किसी खिलाड़ी को सिर्फ इसलिए आजमाएंगे कि यह उनका आखिरी मैच है’। रोहित शर्मा अपने सर्वश्रेष्ठ कॉन्बिनेशन के साथ खेलना चाहेंगे। और मैच को जीतने का हर संभव प्रयास करेंगे। रोहित शर्मा ने यही किया इस मैच में भी उन्होंने अर्जुन तेंदुलकर को जगह नहीं दी।





Best Fantasy App GST & TDS Free
Vision11

Vision11

Play Now
Refer Code: MF100
HaaNaa Trade

HaaNaa Trade

Play Now
Refer Code: MF100
Join Telegram

Join Telegram

Join Now
For Expert Tips
Join WhatsApp

Join WhatsApp

Join Now
For Expert Tips

No team selected or invalid team data.

About Ashish Kumar 6868 Articles
I am a cricket enthusiast and have good knowledge about cricket. I analyze all international and national cricket matches, provide statistics, news, views, and reactions. I love covering cricket and work here on myfinal11 to follow my passion for the sport.