Asia Cup 2022: भारत के पास है सुनहरा मौका एक बार फिर से हैट्रिक रिकॉर्ड दोहराने का

Asia Cup

भारत ने एशिया कप का खिताब पहली बार 1984 में जीता था और उसके बाद ये टीम जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। टीम इंडिया अगर इस बार जीत जाती है तो वो दोबारा जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब जो जाएगी।

Asia Cup

रोहित शर्मा के नियमित कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दौर पर है।
उनकी अगुवाई में एक बार फिर से भारतीय टीम बुलंद हौसलो के साथ एशिया कप 2022 के मिशन पर है। भारत के पास एक बार फिर से एशिया का सरताज बनने का शानदार मौका है और इसके लिए भारतीय टीम को प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है।

Asia Cup 2022

भारतीय टीम अगर इस बार एशिया कप खिताब जीत लेती है तो वो इस टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार जीत की हैट्रिक लगा देगी। इससे पहले भी एक बार ऐसा हो चुका है। टीम के पास यह दूसरा सुनहरा मौका है।

भारत के पास है जीत की हैट्रिक दोहराने का सुनहरा मौका

Asia Cup

भारतीय टीम एशिया कप में अब तक 7 बार जीत दर्ज कर चुकी है। अगर इस बार भी भारतीय टीम जीत हासिल करने में कामयाब होती है तो यह आठवां मौका है। एशिया कप की शुरुआत साल 1984 में पहली बार की गई थी और पहले सीजन में भारतीय टीम चैंपियन बनी थी। दूसरे सीजन में श्रीलंका की टीम ने बाजी मारी थी। हालांकि, इसके बाद लगातार तीन सीजन 1988, 1991 और 1995 में भारत ने एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ भारतीय टीम ने जीत की हैट्रिक लगाई थी।


1995 के बाद एक दौर ऐसा आया जब भारतीय टीम को एशियाई चैंपियनशिप के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इंतजार के 15 साल भारत के हिस्से आए और उसके बाद साल 2010 में फिर से भारत ने लिया चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके बाद टीम इंडिया ने साल 2016 और 2018 में बैक टू बैक चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अब 2022 के इस सीजन में भारतीय टीम के लिए यह सुनहरा मौका है अगर वह जीत हासिल कर लेती है तो पुराने इतिहास को दोहरा सकती है। किताब की जीत के साथ ही टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में जीत की डबल हैट्रिक लगा लेगी।

1984 से लेकर अब तक एशिया कप खिताब जीतने वाली टीमें-

Asia Cup 2022

1984 – भारत

1986 – श्रीलंका

1988 – भारत

1991 – भारत

1995 – भारत

1997 – श्रीलंका

2000 – पाकिस्तान

2004 – श्रीलंका

2008 – श्रीलंका

2010 – भारत

2012 – पाकिस्तान

2014 – श्रीलंका

2016 – भारत

2018 – भारत

आपको बता दें कि एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से होगी और भारतीय टीम को अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को करना है। इस सीजन का फाइनल मैच 11 सितंबर को खेला जाएगा।