ENG vs IND 3rd ODI: रोहित और पंत में लगेगी छक्के मारने की होड़, कौन मारेगा बाजी

ENG vs IND 3rd ODI

Eng vs Ind 3rd ODI इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा और रिषभ पंत अब तक एक समान छक्के लगाने में कामयाब हुए हैं। तीसरे वनडे में मैनचेस्टर में इन दोनों में एक दूसरे को पछाड़ने की जबरदस्त होड़ लगने वाली है।

ENG vs IND

भारत और इंग्लैंड टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले के लिए रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। इस मैच में भारतीय टीम को अगर जीत मिलती है तो वो वनडे सीरीज जीतने में सफल हो जाएगी। दूसरे वनडे मैच में जिस तरह से भारतीय बल्लेबाजी धराशाई हो गई थी इसके बाद तीसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों को संभलकर खेलने की जरूरत होगी। वहीं इस मैच में रोहित शर्मा और रिषभ पंत के बीच एक जबरदस्त रेस लगेगी।

ENG vs IND 3rd ODI

इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ और रोहित शर्मा 36-36 छक्के जड़ने में कामयाब हुए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम दर्ज है। दूसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर में अब तक कुल 36 छक्के लगाए हैं। वहीं रिषभ पंत ने भी इंग्लैंड के खिलाफ अब तक कुल 36 छक्के जड़े हैं। अब तीसरे वनडे में दोनों खिलाड़ियों के पास एक-दूसरे को पीछे छोड़ने का अच्छा मौका है, लेकिन कौन बाजी मार पाता है ये देखने वाली बात होगी। भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड युवराज सिंह के नाम पर दर्ज है जिन्होंने कुल 53 छक्के लगाए थे

ENG vs IND 3rd ODI

इंग्लैंड के खिलाफ छक्के लगाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी के नाम 52 छक्के दर्ज है इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर बल्लेबाज सुरेश रैना है और उनके नाम कुल 36 छक्के दर्ज हैं उसके बाद रोहित शर्मा और ऋषभ पंत का नाम आता है। इन खिलाड़ियों में शिवराज सिंह महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना इंटरनेशनल क्रिकेट जगत से संन्यास ले चुके हैं। इस प्रकार रोहित और ऋषभ पंत में से अब जो अधीक्षक के लगाएगा मौजूदा खिलाड़ियों में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज करेगा। इस प्रकार दोनों ही खिलाड़ियों में यह जबरदस्त प्रतियोगिता रहेगी कि रिकॉर्ड दर्ज करने में कामयाब रहे।

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाप 5 भारतीय बल्लेबाज-

53 – युवराज सिंह

52 – एम एस धौनी

40 – सुरेश रैना

36 – रोहित शर्मा

36 – रिषभ पंत

Best Fantasy App GST & TDS Free
Vision11

Vision11

Play Now
Refer Code: MF100
HaaNaa Trade

HaaNaa Trade

Play Now
Refer Code: MF100
Fantafeat

Fantafeat

Play Now
Refer Code: MF100
MyMaster11

MyMaster11

Play Now
Refer Code: MF100

No team selected or invalid team data.

About Ashish Kumar 6856 Articles
I am a cricket enthusiast and have good knowledge about cricket. I analyze all international and national cricket matches, provide statistics, news, views, and reactions. I love covering cricket and work here on myfinal11 to follow my passion for the sport.