आयरलैंड दौरे से नजरअंदाज किए जाने पर पृथ्वी शा ने साझा की एक भावुक पोस्ट

Credit@BCCI


टीम इंडिया के एक खतरनाक खिलाड़ी का करियर शुरू होने के साथ ही खत्म होता नजर आ रहा है। BCCI लगातार इस खिलाड़ी की अनदेखी कर रहा है। आयरलैंड दौरे में भी चयनकर्ताओं ने इस खिलाड़ी की ओर से अपनी आंख बंद कर ली है। यहां बात हो रही है सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की।

पृथ्वी शा लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला जुलाई 2021 में खेला था। आयरलैंड मुकाबले के दौरान उनका चयन नहीं हुआ है। चयनकर्ताओं के द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बाद पृथ्वी शा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।

Credit@ BCCI

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के बाद भारतीय टीम को आयरलैंड के साथ 26 और 18 जून को दो मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। जिसके लिए चयनकर्ताओं द्वारा 17 सदस्य T20 स्क्वाड का चयन कर लिया गया है। पृथ्वी ने अपना अंतिम मुकाबला 2021 में टीम इंडिया के लिए खेला था। उस समय से ही वह इंडिया से बाहर चल रहे हैं ऐसे में उनका आयरलैंड दौरे के लिए भी चयन नहीं हो पाना दुखद विषय है। इसके बाद पृथ्वी शा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की।

एक बहुत ही निराले अंदाज में पृथ्वी शाह ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट साझा करते हुए चयनकर्ताओं की नजरअंदाजी के प्रति अपना दुख प्रकट किया। उन्होंने शिरडी वाले साईं बाबा की एक तस्वीर के साथ एक प्रेरणादायक पोस्ट साझा की। सलामी बल्लेबाज ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘हार मत मानो, आपका चमत्कार रास्ते में है।’

Credit@ IPL

पृथ्वी शा IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए उन्होंने पिछले सीजन में 10 मैचों में 153 रन के स्ट्राइक रेट से कुल 283 रन बनाए थे। पृथ्वी शा ने आयरलैंड दौरे के लिए टीम के चयन के एक दिन बाद ही रणजी ट्रॉफी 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले के तीसरे दिन श्री पारी में 56 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। 71 गेंदें खेलकर उन्होंने कुल 64 रन बनाए। इसमें उनके 12 चौके शामिल थे।

इस युवा बल्लेबाज ने भारत के लिए अभी तक कुल पांच टेस्ट, छह वनडे और एक टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। आईपीएल के दौरान शॉ दिखा चुके हैं कि वह टी-20 फॉर्मेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। शॉ ने आईपीएल में अभी तक कुल 63 मैच खेले हैं और इस दौरान 25.21 की औसत और 147.45 के स्ट्राइक रेट से 1588 रन बनाए हैं।