शेन वॉर्न के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनकी जिंदगी से जुड़ी हरी टोपी की घटना जिसने लोगों के दिल पर अमिट छाप छोड़ी

शेन वॉर्न ने अपने हरी टोपी को 5 करोड़ में नीलाम किया। उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए यह पूरा पैसा जंगल की आग से झुलसे जानवरों को बचाने के लिए दान कर दिया था। हरे रंग की टोपी ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को टेस्ट में डेब्यू के समय दी जाती है। जो एक खिलाड़ी के लिए बहुत मायने रखती है।


कुछ समय पहले ही दुनिया को छोड़ कर गए लेग स्पिनर शेन वार्न का जन्म आज के दिन ही हुआ था।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न का निधन क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ा झटका था। इसी साल 4 मार्च को उन्होंने अपने अंतिम सांसे ली थी। 52 साल की उम्र में क्रिकेट जगत को अलविदा कहने वाले शेन वॉर्न अपने खेल को लेकर काफी लोकप्रिय रहे हैं एवं चर्चाएं बटोरी है।

दूसरी तरफ जाने वाली बात यह है कि किस खिलाड़ी ने क्रिकेट जगत में जितना नाम कमाया है उतना ही यह निजी जीवन को लेकर भी चर्चाओं में बने रहे हैं। क्रिकेट जगत में उन्होंने काफी रिकॉर्ड बनाए हैं तो निजी जीवन को लेकर उनका नाम विवादों में रहा है। अंतिम समय तक उनके अफेयर को लेकर चर्चाएं रही है। एक्ट्रेस लिज हर्ले के साथ उनके रिश्ते की खबरें अक्सर सुर्खियों बनती थीं। आज उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में हम उनसे जुड़ी हुई एक जानकारी साझा करेंगे। यह घटना उनकी टोपी की नीलामी से जुड़ी हुए हैं।

ऑस्ट्रेलिया में लगी भीषण आग:


2022 का जनवरी महीना सभी को याद है ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में भीषण आग लग गई थी।
आग का कहर इस कदर था कि जानवर जलकर मर रहे थे। उस समय शेन वॉर्न दरियादिली दिखाते हुए आगे आए। उन्होंने देश के लोगों और जानवरों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को उनके पहले टेस्ट मैच के दौरान एक टोपी दी जाती है। यह टोपी हर क्रिकेटर के लिए बेहद मायने रखती है। हरे रंग की टोपी से हर क्रिकेटर को जुड़ाव होता है, लेकिन वॉर्न में जानवरों को बचाने के लिए अपनी इस हरी टोपी को नीलाम करने का फैसला किया।

पुराने रिकॉर्ड हुए ध्वस्त:

नीलामी के दौरान उनकी टोपी पर लगभग 5 करोड की बोली लगी। बोली में सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। इससे पहले 2003 में ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन की टोपी को नीलाम किया गया था, जिस पर तीन करोड़ छह लाख की बोली लगी थी। वॉर्न ने टोपी की नीलामी से मिलने वाली पूरी राशि आग पीड़ितों के लिए दान में देकर सभी के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी।


1000 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज:


बात करें शेन वॉर्न के क्रिकेट से जुड़े रिकॉर्ड की तो उन्होंने क्रिकेट जगत में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वॉर्न दुनिया के पहले गेंदबाज थे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 15 साल के क्रिकेट करियर में 145 टेस्ट मैचों के दौरान 708 विकेट हासिल किए। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वे श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा वॉर्न ने 193 वनडे मैचों में 291 विकेट हासिल किए हैं।

IPL में अपना जलवा दिखाने वाले शेन वॉर्न ने 2008 में IPL का पहला सीजन खेला था। राजस्थान टीम ने शेन वॉर्न की कप्तानी में चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया। खास बात यह है कि इस टीम में शेन वॉर्न के अलावा कोई बड़ा नाम नहीं था। युवा खिलाड़ियों से भरी इस टीम ने खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, इसके बाद राजस्थान की टीम दूसरी बार कभी भी IPLनहीं जीत पाई।


MyFinal11 Pro Fantasy Guide