WI vs IND 2nd ODI: शिखर धवन के पास है यह उपलब्धि हासिल करने का मौका, इन बल्लेबाजों को छोड़ सकते हैं पीछे

शिखर धवन

शिखर धवन के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ 1000 रन बनाने का सुनहरा मौका है। ऐसा करने वाले सातवें बल्लेबाज बन सकते हैं उनसे पहले 6 भारतीय बल्लेबाज इस आंकड़े को छू चुके हैं उनमें से दो खिलाड़ी अभी भी वनडे मैच में सक्रिय हैं।

शिखर धवन

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शिखर धवन ने शानदार प्रदर्शन किया। अपने बेहतरीन पारी की बदौलत उन्होंने 97 रन बनाए। हालांकि उन्हें शतक पूरा न कर पाने का मलाल रहेगा। ऐसा सातवीं बार हुआ है जब शिखर धवन नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। वह अपने करियर में 18 शतक पूरा करने से चूक गए। शिखर धवन पहले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद दूसरे मुकाबले में भी उसी उत्साह के साथ मैदान में उतरेंगे और उम्मीद है कि वह पिछले शतक की भरपाई इस मुकाबले में करें। इसी के साथ आज रविवार को होने वाले मुकाबले में शिखर धवन के पास यह उपलब्धि हासिल करने का भी सुनहरा मौका है।

शिखर धवन

धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 1000 रन पूरा करने की उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाज के रूप में अपना रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं। उनसे पहले छह भारतीय खिलाड़ियों ने इस कारनामे को किया है।
इनमें से दो अभी वनडे में सक्रिय हैं। धवन के 29 मैच में 941 रन हैं। इस दौरान उनका औसत 34.85 का रहा है। उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक जड़े हैं। धवन का उच्चतम स्कोर 119 रन है।

BCCI

शिखर धवन से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में युवराज सिंह,मोहम्मद अजहरुद्दीन, महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम शामिल है। युवराज ने 978, अजहरुद्दीन ने 998 और धोनी ने 1005 रन बनाए हैं। शिखर धवन के 38 रन बनाते ही युवराज सिंह का रिकॉर्ड टूट सकता है। 58 रन बनाते ही अजरुदीन और 65 रन बनाते ही गांगुली का रिकॉर्ड ध्वस्त हो सकता है। सौरव गांगुली ने 1142 रन बनाए हैं। उनसे आगे निकलने के लिए मौजूदा भारतीय कप्तान को 202 रन बनाने होंगे। यह थोड़ा मुश्किल कार्य है लेकिन असंभव नहीं है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

1.विराट कोहली 42M 2261R 66.50A

2.रोहित शर्मा 36M 1601R 57.17A

3.सचिन तेंदुलकर 39M 1573R 52.43A

4.राहुल द्रविड़ 40M 1348R 42.12A

5.सौरव गांगुली 27M 1142R 47.58A

6.महेंद्र सिंह धोनी 39M 1005R 55.83A

7.मोहम्मद अजहरुद्दीन 43M 998R 26.26A

8.युवराज सिंह 31M 978R 37.61A

9.शिखर धवन 29M 941R 34.85A

पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहद ही करीबी मामले से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है। भारत ने मेजबान टीम के सामने 308 रनों का लक्ष्य रखा। जिसको पूरा करने में वेस्टइंडीज टीम 3 रनों से चूक गई। शिखर धवन को इस मैच के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।



MyFinal11 Pro Fantasy Guide