IPL 2023: मिनी ऑक्शन की डेट शीघ्र हो सकती है निर्धारित, टीमों के पर्स में बढ़ेंगे 5-5 करोड़ रुपये

IPL 2023: IPL 2023 मिनी ऑक्शन की डेट शीघ्र हो सकती है निर्धारित


IPL 2023 के ऑक्शन की डेट शीघ्र ही निर्धारित होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सामने आई जानकारी के हिसाब से मानें तो 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन आयोजित हो सकता है। साथ ही टीमों के पर्स में 5-5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कीमत शामिल हो सकती हैं।

IPL 2023

आगामी IPL से पहले मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए ट्रेड विंडो खुल चुकी है जिसमें कुछ खिलाड़ियों को टीमें रिलीज कर सकती है और कुछ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। मिडिया रिपोर्ट्स से यह जानकारी भी निकल कर सामने आई है कि IPL की 10 टीमों के पर्स की रकम बढ़ने वाली है। साथ ही साथ मिनी ऑक्शन की डेट की हिंट भी मिली है।

IPL

IPL 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले टीमों की पर्स वैल्यू अब 90 से 95 करोड़ रुपये की जा सकती है।
इस तरह से हर टीम अब 5-5 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च कर सकती है। इनसाइडस्पोर्ट के अनुसार IPL 2023 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को आयोजित हो सकता है। इसके ब्लूप्रिंट का निर्धारण BCCI के द्वारा पिछले साल ही कर लिया गया था हालांकि इस साल मेगा ऑक्शन के बावजूद टीम की पर्स 90-90 करोड़ थी।

Credit@ BCCI

अब संभावना है कि IPL 2023 के लिए पर्स वैल्यू 95 करोड़ और 2024 के ऑक्शन में 100 करोड़ रुपये हो सकती है। हालांकि, ट्रेड-इन के आधार पर, फ्रेंचाइजी के लिए सैलरी पर्स बढ़ या घट सकता है। ऑक्शन के लिए 16 दिसंबर की योजना बनाई जा रही है, लेकिन इसमें बदलाव संभव है। इसका निर्धारण BCCI की वार्षिक आम बैठक यानी एजीएम में होगा। उसी में ये डिसाइड होगा कि मुकाबले कहां खेले जाएंगे।

Credit@BCCI

BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली की मानें तो उन्होंने राज्य संघों को लिखे पत्र में इस बात की पुष्टि कर दी है कि IPL 2022 का फॉर्मेट होम एंड अवे वाला होगा क्योंकि अब कोरोनावायरस संक्रमण की दर कम हो चुकी है। ऐसी में सभी टीमों को अपने घर पर और उन्हीं टीमों के साथ उनके मैदानों पर मुकाबले खेलने होंगे। ऐसे में अब 10 शहरों में IPL के मैचों का आयोजन होगा और सभी टीम अपनी परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेंगी। इसलिए एक बार फिर से पुराने फॉर्मेट में IPL देखने को मिलेगा